13 November, 2018
बैंगन का भरता बनाने की रेसिपी———30 min

बैंगन का भरता बनाने की रेसिपी
आज हम आपके लिए बैंगन भरता रेसिपी लेकर आए हैं। बैंगन भरता एक झटपट बनने वाली सब्जी है। अगर बैंगन भरता अच्छी तरह से बनाया जाए, तो यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। तो फिर इंतज़ार किस बात का, बनांते है बैंगन का स्वादिस्ट भरता| और लगाते है | खाने में चार चाँद|
बैंगन का भरता बनाने की सामग्री
- बैंगन_ 02 (बड़ा साइज),
- प्याज_ 2/3 नग,
- हरी मिर्च_ 03 नग,
- टमाटर_ 02 नग,
- लहसुन_5-6 कली,
- नींबू रस_1/2 छोटा चम्मच,
- अदरक_ 01 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया),
- हरा धनिया_ 01 बड़ा चम्मच (कतरा हुआ),
- अमचूर_ 1/2छोटा चम्मच,
- जीरा_1/2 छोटा चम्मच,
- राई_Mustard _1/2 छोटाचम्मच,
- सौंफ_1/2 छोटा चम्मच,
- हल्दी पाउडर_1/2 छोटाचम्मच,
- लाल मिर्च पाउडर_ 1/2 छोटा चम्मच,
- धनिया पाउडर_ 1/2छोटा चम्मच,
- गरम मसाला – 1/2छोटा चम्मच,
- नमक_ स्वादानुसार।
बैंगन का भरता बनाने की विधि
बैंगन भरता बनाने के लिये सबसे पहले बैंगन को अच्छे से धोलें अब इसे गैस पर अच्छे से भून लें। इसके बाद बैंगन का छिलका व ढंठल हटा दें।प्याज, हरी मिर्च और टमाटर को बिल्कुल बारीक काट लें। साथ ही अदरक व लहसुन को बारीक कूट लें।
अब गैस पर कढ़ाई में तेल गर्म करें। और तेल गर्म होने पर जीरा, राई और सौंफ का छौंक लगायें। इसके बाद बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और टमाटर डालें और हल्का सा भून लें। अब इसके बाद कढ़ाई में लहसुन, अदरक,का पेस्ट और सारे मसाले डाल दें| और अच्छे से पकायें। जब यह मिश्रण अच्छी तरह से पक जाये, तो इसमें भुना बैंगन डाल दें और मिलाकर 5 मिनिट तक पकायें।
अब आपका स्वादिष्ट बैंगन भरता तैयार है। बस इसे हरी धनिया से गार्निश करें और गर्मा-गरम रोटियों या पराठे के साथ परोसें।